डीसीएम पिकप टक्कर में भैंस की मौत, तीन लोग घायल

, मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

जैदपुर, बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सफदरगंज चौराहे पर डीसीएम एवं पिकप में हुई टक्कर में पिकप में लदी एक भैंस की मौत हो गयी। वहीं पिकप चालक सहित तीन लोग घायल हो गये, जिन्हें हाईवे की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार की भोर रौनाही अयोध्या से कुर्सी स्थित स्लाटर हाउस भैंस लेकर जा रही पिकप नम्बर यूपी 42 टी 4818 की सफदरगंज मुख्य चौराहे पर जैदपुर की ओर से आ रही डीसीएम नम्बर यूपी 43 टी 1351 से टक्कर हो गयी पिकप में लदी दो भैंसों में एक भैंस की मौके पर मौत हो गयी तथा पिकप में सवार दद्दन पुत्र हनीफ गदापुर थाना रौनाही अयोध्या, दिलशाद पुत्र नियाज कोला रौनाही, दद्दन पुत्र तजु निवासी कोला रौनाही गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें हाईवे की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।, मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!