सपा की चलाई एंबुलेंस धक्के से चला रही भाजपा सरकार: धर्मराज
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। सदर विधायक धर्मराज सिंह यादव ने विकासखंड बंकी के माती क्षेत्र में समाजवादी सदस्यता अभियान चालाया। माती प्रधान जितेंद्र पटेल द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक धर्मराज सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने किसान की असमय मृत्यु होने पर मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा 500000 रूपए किया था। वर्तमान सरकार ने उसमें एक पैसा नहीं बढ़ाया। जबकि दवाइयों के दाम दोगुने कर दिए है।ं पेस्टिसाइड का दाम दोगुना कर दिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने 108, 102 एंबुलेंस चलाई जो वर्तमान सरकार द्वारा डीजल के बजाय धक्के से चलाई जा रही हैं। फर्जी मुकदमे लिखकर निर्दाेष लोगों को जेल भेजा जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि विगत चुनाव में भाजपा ने काला धन वापस लाने और अच्छे दिन आएंगे का सपना दिखाकर देश की सारी संपत्तियों को बेचने का काम किया। देश आर्थिक मंदी के कगार पर पहुंच गया है। सरकार गलत नीतियों गरीब की रोटी और रोजी पर चोट करने का काम कर रही है। वरिष्ठ सपा नेता फराजउद्दीन किदवाई ने कहा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा खतरे में है। आगामी दिनों में सपा सरकार ही गरीब किसान नौजवान का कल्याण कर सकती है। इस दौरान विधायक धर्मराज सिंह यादव ने माती ग्राम के सैकड़ों लोगों पर सपा से जोडने का काम किया। कार्यक्रम का संचालन कामता यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक बीकेटी गोमती यादव, प्रीतम सिंह वर्मा, वीरेंद्र प्रधान, रामचंद्र यादव, नसीम कीर्ति, जिला पंचायत सदस्य ओमप्रभा बिट्टू, संतोष जायसवाल, शिवा यादव, विनोद यादव, हुमायूं नईम खान, बाबुल मिश्रा, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

