रेलवे स्टेशन बाराबंकी पर मिला,कक्षा 7का छात्र, पढ़ाई न करने के लिए भागने की बात बताई।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। दो दिन पूर्व उच्च प्राथमिक विद्यालय नहामऊ से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए कक्षा 7 का छात्र करन तीसरे दिन रेलवे स्टेशन बाराबंकी पर मिला जिसने पढ़ाई न करने के लिए भागने की बात बताई। त्रिलोकपुर चौकी ने बरामद छात्र को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।

बताते चले शुक्रवार को थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी मजरे नहामऊ निवासी अनिल कुमार का 14 वर्षीय पुत्र विद्यालय से लापता हो गया था घर पहुँचे करन के छोटे भाई मनीष ने विद्यालय से भाई के लापता होने की सूचना देने पर परिजन एव गांव वाले छात्र की तलाश में जुट गये परन्तु पता न चलने पर चौकी त्रिलोकपुर में गुमशुदगी की तहरीर दी। छात्र की तलाश में जुटे परिजन एव पुलिस जब बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुँचे तो लापता छात्र एक बेंच पर लेटा मिला जिसे पुलिस चौकी प्रभारी रणजीत सिंह ने परिजनों के हवाले कर दिया है। छात्र करन ने बताया कि मेरा पढ़ाई में मन नही लगता है तथा परिजन पढ़ाई का दबाव बनाते हैं इसलिए भाग गया था।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!