रिपब्लिकन सीनेटरों ने ट्विटर को दी धमकी, ईरान के वरिष्ठ नेता और विदेश मंत्री के अकाउंट्स बंद करे या प्रतिबंधों के लिए तैयार रहे
https://www.smnews24.com/?p=5325&preview=true
अमरीका में रिपब्लिकन सीनेटरों ने ट्विटर को धमकी दी है कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता अयातुल्लाहिल उज़मा सैय्यद अली ख़ामेनई और विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ का अकाउंट बंद करे या अमरीकी प्रतिबंधों का सामना करने के लिए तैयार रहे।

अभिव्यक्ति की आज़ादी का दावा करने वाले अमरीका का यह असली चेहरा है और आज ईरान तो कल पता नहीं कौन उसके निशाने पर होगा।
रिपब्लिकन सीनेटरों टेड क्रूज़, मार्को रूबियो, टॉम कॉट्न और मार्शा ब्लैकबर्न ने ट्वीटर के सीईओ जैक डोर्सी को पत्र लिखकर धमकी दी है कि अगर उसने ईरानी अधिकारियों के अकाउंट बंद नहीं किए तो उनकी कंपनी को प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।
रिपब्लिकन सीनेटरों ने ट्विटर द्वारा ईरानी अधिकारियों को प्रतिबंधित नहीं करने के क़दम को प्रतिबंधों का सामना करने योग्य अपराध क़रार देते हुए कहाः ट्विटर इन अकाउंट्स और उनके ईरानी शासन से जुड़े होने से अवगत है।
इन सीनेटरों ने दलील दी है कि इससे ईरानी अधिकारियों को देश के सामने अपने देश की स्थिति को पेश करने का मौक़ा मिलता है, ट्वीटर अमरीकी राष्ट्रपति के आदेश की अवहेलना करते हुए उन्हें यह मौक़ा उपलब्ध करा रहा है, जिसमें ट्रम्प ने अमरीकियों को तेहरान के साथ किसी भी तरह के आदान-प्रदान से रोका है।
जुलाई 2019 और 2020 की शुरूआत में ट्विटर ने ईरान के कई सरकारी मीडिया के अकाउंट्स बंद कर दिए थे।
2018 में अमरीका की सोशल मीडिया साइटों ने दुनिया के नेताओं के अकाउंट्स डीलीट करने से इनकार कर दिया था।

