मेडिकल पर नकली दवाइयों का बिकने का नहीं थम रहा सिलसिला स्वास्थ्य विभाग मौन
संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं
सहसवान। नगर में नकली दवाइयों की भरमार सहसवान नगर में अधिकतर मेडिकल स्टोरों का हाल यह है के मांगते कोई सी हो दवाइयां किसी और कंपनी थी थमा देते हैं और कह देते हैं कि एक ही बात है यह आम बात हो गई है। और स्वास्थ्य विभाग अनदेखी के चलते मेडिकल स्वामी इंसानों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं मांगते कोई और हो देता कोई और है नकली दवाइयों का खेल एक आम बात हो गई है सहसवान नगर से लेकर देहात तक फर्जी मेडिकल स्टोर की बाढ सी आ गई हो ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह बिना लाइसेंस के मेडिकल जमकर संचालित है।
मेडिकल पर नकली दवाइयों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। जैसे अकबराबाद, पठान टोला, चमनपुरा, बगवाला, जहां ग्राहकों की जेब पर मेडिकल संचालकों द्वारा जमकर डाका डाला जा रहा है। आपको बताते चलें सहसवान नगर में कुछ मेडिकलो पर नकली दवाइयां असली दवाइयों में बेची जा रही है। जिन पर स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही ना करना सवालिया निशान खड़े करता है। मरीज जिन दवाओं को यह सोच कर खा रहे हैं ।कि उन्हें स्वास्थ्य लाभ होगा वही दवाएं उनकी मौत का सबब बन सकती हैं। वही कुछ मेडिकल पर नशीली दवाइयां भी जमकर बेची जा रही है। जबकि नशीली दवाइयों पर पूर्णता प्रतिबंध है। ऐसा लगता है। कुछ फर्जीवाड़े तरीके से चला रहे। मेडिकल संचालकों पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मेहरबान हो आखिर नकली दवाइयां बेचने वाले व बिना लाइसेंस के मेडिकल चलाने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती।
संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं

