बाराबंकी पुलिस द्वारा 24 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार,कब्जे से मादक पदार्थ बरामद-

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

जनपद बाराबंकी में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जैदपुर, सफदरगंज, सतरिख ,बदोसराय, रामनगर , कुर्सी, दरियाबाद, मोहम्मदपुर खाला , जहांगीराबाद, फतेहपुर, बड्डूपुर पुलिस द्वारा कुल 24 अभियुक्तों को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया ।

01 ➡ थाना जैदपुर पुलिस द्वारा 07 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 140,ग्राम अवैध मारफीन बरामद-
थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. फूलचन्द्र पुत्र रामदुलारे निवासी असौरी थाना कोठी जनपद बाराबंकी 2. इस्लामुदीन पुत्र सहादत निवासी बंजारापुरवा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी 3. तेज सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पहरेवा थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली 4. नीरज पुत्र स्व. मोलहे राम रावत निवासी ग्राम सूर्यामऊ थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ 5. दीपक कुमार दुबे पुत्र स्व0 दिनेश कुमार दुबे निवासी अयोध्या नगर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 6. अजीत कुमार प्रसाद पुत्र लक्ष्मी राम प्रसाद निवासी 1/27, विराजखण्ड , गोमती नगर जनपद लखनऊ 7. अनुपम शुक्ला पुत्र राजेन्द्र कुमार शुक्ला निवासी ई 2/181, विनयखण्ड, गोमती नगर जनपद लखनऊ को आज दिनांक 30.08.2022 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के पास से कुल 140 ग्राम अवैध मारफीन बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0- 398- 400/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया
02. ➡ थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 305 ग्राम अवैध मारफीन बरामद-
थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. आजाद उर्फ आजाद रावत निवासी स्व0 राधेश्याम निवासी तिवारीगंज थाना बीबीडी जनपद लखनऊ 2. राहुल कुमार सिंह पुत्र राजेश कुमार निवासी तिवारीगंज भारतीपुरम थाना बीबीडी जनपद लखनऊ 3. विजय कुमार लोधी पुत्र जगदीशनरायम निवासी सोसीर खेड़ा थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ 4. अर्पित कुमार यादव पुत्र शिवबक्श निवासी बहादुर खेड़ा थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ 5. सियाराम पासी पुत्र स्व मेवालाल पासी निवासी बोजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 30.08.2022 को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के पास से कुल 305 ग्राम अवैध मारफीन बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना सफदरगंज पर मु0अ0सं0- 386-388/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
03. ➡ थाना सतरिख पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 115 ग्राम अवैध मारफीन बरामद-
थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. कुलदीप कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी शाह मोहम्मद अपैया थाना नगराम जनपद लखनऊ 2. साहबदीन पुत्र मोहनलाल निवासी अहमदपुर आजमअली थाना नगराम जनपद लखनऊ को दिनांक 29/30.08.2022 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 115 ग्राम अवैध मारफीन व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल यूपी 32 डीवाई 4294 बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना सतरिख पर मु0अ0सं0- 344-345/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
04. ➡ थाना बदोसराय पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 99 ग्राम अवैध मारफीन बरामद-
थाना बदोसराय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों 1. विजय पुत्र देवकीनंदन निवासी ग्राम कटका थाना रामनगर जनपद बाराबंकी 2. अब्दुल हई पुत्र स्व0 जुम्मन निवासी ग्राम बरदारी थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी को दिनांक 30.08.2022 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 99 ग्राम अवैध मारफीन बरामद किया गया । इस सम्बन्ध में थाना बदोसराय पर मु0अ0सं0- 271- 272/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
05. ➡ थाना रामनगर पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 50 ग्राम अवैध मारफीन बरामद –
थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अताविरस पुत्र मो0 अनवार निवासी सुढियामऊ थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को दिनांक 29.08.2022 को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से कुल 50 ग्राम अवैध मारफीन बरामद किया गया । इस सम्बन्ध में थाना रामनगर पर मु0अ0सं0 576/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
06. ➡ थाना कुर्सी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 44 ग्राम अवैध मारफीन बरामद-
थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मोनिस पुत्र अबरार निवासी ग्राम अगासण्ड थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को दिनांक 29.08.2022 को राजकीय पालीटिक्निक मोड़ ग्राम अगासण्ड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 44 ग्राम अवैध मारफीन बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0- 297/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
07. ➡ थाना दरियाबाद पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 50 ग्राम अवैध मारफीन बरामद-
थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त चांदबाबू उर्फ चांद मोहम्मद पुत्र स्व0 इब्राहिम निवासी वाजिदपुर थाना पटरंगा जनपद अयोध्या को दिनांक 29.08.2022 को किन्हौरा नहर पुलिया से ग्राम चमरौली की तरफ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 50 ग्राम अवैध मारफीन बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना दरियाबाद पर मु0अ0सं0- 314/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध जनपद अयोध्या में आधे दर्जन से अधिक आपराधिक मामलें पंजीकृत है।
08. ➡ थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 52 ग्राम अवैध स्मैक बरामद-
थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राजू यादव पुत्र रामखेलावन निवासी ग्राम कोडर मजरे गोडा देवारिया थाना रामपुर मथुरा जनप सीतापुर को आज दिनांक 30.08.2022 को ग्राम जुलाहनपुरवा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से कुल 52 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना मोहम्मदपुर खाला पर मु0अ0सं0- 379/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
09. ➡ थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 45 ग्राम अवैध मारफीन बरामद-
थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त श्रीराम उर्फ बाबू पुत्र प्रेमचन्द्र वर्मा निवासी ग्राम अतरौरा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 29.08.2022 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से कुल 45 ग्राम अवैध मारफीन व एक अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना जहांगीराबाद पर मु0अ0सं0- 243/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
10. ➡ थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 8.60 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद-
थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. उदयराज पुत्र हरिहर निवासी पहला थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर 2. बेचन उर्फ नन्द किशोर पुत्र रामशरन लोनिया निवासी राजितपुर पालहापुर थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर को दिनांक 29.08.2022 को वतिया रेलवे क्रासिंग, पालपाटन रोड थाना फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 8.60 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0- 457/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
11. ➡ थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 650 ग्राम अवैध गांजा बरामद-
थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राम संजीवन पुत्र नंद लाल निवासी नया पुरवा मजरे बड़ा गांव थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 30.08.2022 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से कुल 650 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना बड्डूपुर पर मु0अ0सं0- 199/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!