अलापुर थाना क्षेत्र में आबकारी टीम ने अवैध शराब की धरपकड़ के लिए चलाया छापामारी अभियान। छापामारी अभियान के दौरान टीम को 10 स्थानों पर कच्ची शराब की भटि्ठयां धधकती मिली।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं - 9719216984
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र में आबकारी टीम ने अवैध शराब की धरपकड़ के लिए छापामारी की। इस दौरान टीम को भारी मात्रा में शराब के अलावा लहन बरामद हुआ। गांव में 10 स्थानों पर कच्ची की भटि्ठयां धधक रही थीं। हालांकि धरपकड़ के दौरान कोई तस्कर टीम के हाथ नहीं लग सका है।
टीम ने पुलिस के सहयोग से अवैध शराब के लिए बदनाम कंचनपुर गांव में छापामारी की। इस दौरान टीम ने गांव के सभी आने-जाने वाले रास्तों से घुसपैठ की लेकिन तस्कर जंगल के रास्ते भाग निकले। चेकिंग के दौरान 10 अलग स्थानों से टीम को 10 भटि्ठयां मिलीं, जिन पर शराब बनाई जा रही थी। टीम को इन स्थानों से 2 हजार लीटर लहन भी बरामद हुआ। इस लहन को टीम ने मौके पर नष्ट कर दिया। जबकि भारी मात्रा में कच्ची के तैयार पाउच मिले। ये लगभग 80 लीटर हैं।
इधर, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया को निर्देश दिया कि वो जिले में शराब की ओवररेटिंग पर मजबूती से रोकथाम करें। वजह है कि ओवररेटिंग के कारण अक्सर विवाद होते हैं और कानून व्यवस्था प्रभावित होती है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि कहीं भी ओवररेटिंग हुई तो संबंधित सेल्समैन ही नहीं बल्कि अनुज्ञापी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं – 9719216984

