चोरी की बाईक से चोरो को घूमना महंगा पड़ा..

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। डंके की चोट की तरह बाईक चोरी कर उसी स्थान पर चोरी की बाईक से घूमना बाईक चोरो को महंगा पड़ा पुलिस ने गैरजनपदीय दो लिफ्टरो को गिरफ्तार कर दो दिन पूर्व चोरी हुई बाईक को बरामद कर चोरो को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
बताते चले गत 29 अगस्त को थाना क्षेत्र के ग्राम बिरौली निवासी शिवम यादव पुत्र रमेशचन्द्र की मसौली चौराहा स्थित सहारा ढाबा से बाइक नम्बर यूपी 41 जेड 7674 चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर मसौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस को चुनौती देने वाले बाईक चोरो की तलाश में जुट गई लेकिन पुलिस के डर से बेपरवाह बाईक चोर बुधवार की रात्रि उसी मसौली चौराहे पर चोरी की बाईक से गटरमस्ती करते हुए कस्बा प्रभारी सुधीर कुमार यादव,
हेड कांस्टेबल चन्द्र कुमार शुक्ला, गनेश बाबू को मिल गये पुलिस को देख सकपका बाईक चोरो ने तीन दिन पूर्व मसौली चौराहे से बाइक चुराने की बात को कुबूल किया। पुलिस की गिरफ्त में आये चोरो ने अपना नाम ने अपना नाम सुनील वर्मा पुत्र स्वर्गीय शेषराज निवासी ग्राम बखैरा थाना कैसरगंज व विक्रम वर्मा पुत्र राममोहन वर्मा अलीनगर कस्बा व थाना जरवल रोड जनपद बहराइच के है पुलिस ने अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!