थाना इस्लामनगर क्षेत्र मे विक्षिप्त के साथ कुकर्म करने का वीडियों हुआ वायरल, पुलिस जता रही अनभिज्ञता
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में मानसिक मंदित युवक के साथ दो लोगों ने कुकर्म कर डाला। घटनाक्रम कब का है, यह स्पष्ट नहीं है लेकिन इसका वीडियो शुक्रवार सुबह सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले से अनभिज्ञता जाहिर कर रही है। एक वीडियो शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें दो लोग एक युवक के साथ कुकर्म कर रहे हैं। युवक मानसिक मंदित बताया जाता है और इस्लामनगर कस्बे मे इधर-उधर घूमता रहता है। वीडियो बनाने वाले ने छत से पूरे मामले को कैमरे में कैद किया है।
घटनाक्रम एक तंग गली में हुआ है और दिन का वक्त वीडियो में दिख रहा है। इधर, प्रभारी निरीक्षक इस्लामनगर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में नहीं है। कोई वीडियो भी फिलहाल नहीं मिला है। मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उघैती थाना क्षेत्र में भी लगभग तीन महीने पहले इसी तरह का घटनाक्रम हुआ था। वहां भी मानसिक मंदित युवक के साथ दो लोगों ने कुकर्म किया था। वीडियो वायरल होने पर दोनों की गिरफ्तारी भी की गई थी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

