अयोध्या और गोरखपुर ने रचा इतिहास, गाजीपुर ने सुपर सिक्स में मारा चौका दो दिवसीय राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

बाराबंकी। जिले में दो दिवसीय राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता की रविवार को समापन हुआ। समापन के दौरान लड़कियों का फाइनल मैच अयोध्या ओर गोरखपुर बीच हुआ। अयोध्या की टीम ने गोरखपुर को 21 रन से हराया। अयोध्या की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 61 रन बनाए। वहीं गोरखपुर की टीम ने 6 ओवर में मात्र 40 रन ही बना सकी। ऐसे में अयोध्या ने गोरखपुर को 21 रन से शिकस्त दी। वहीं दूसरा मैच सीनियर खिलाड़ियों का गोरखपुर और प्रयागराज के बीच फ़ाइनल मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर की टीम ने 6 ओवर में 4 विकेट खोकर 40 रन बनाए। जवाबी बल्लेबाजी करते हुए प्रयागराज की टीम ने 6 ओवर में 7 विकेट खोकर महज़ 31 रन ही बना सकी। इस मैच में गोरखपुर ने 9 रन से प्रयागराज पर जीत दर्ज की। जूनियर खिलाड़ियों का पहला फाइनल मैच गाज़ीपुर और मेरठ के बीच खेला गया। मेरठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 21 रन बनाए। जबकि ग़ाज़ीपुर की टीम ने 6 ओवर में 21 रन बनाकर मैच टाई करा दिया। फिर सुपर एक ओवर का मैच हुआ। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ की टीम ने 2 रन बनाए जबकि गाज़ीपुर की टीम ने पहली ही बाल पर चौका मारकर मेरठ से फाइनल मैच जीत लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा विभाग के साक्षरता मिशन के निदेशक ललिता प्रदीप ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व क्रीड़ा अधिकारी निशा मिश्रा, जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम, टेनिस बॉल कमेटी के राष्ट्रीय सचिव इमरान लारी, विभव श्रीवास्तव, मोहम्मद अब्दुल रहमान, मोहसिन मतीन, तौसीफ लारी, अतहर लारी, सुफ़ियान, चंदा रानी, धनंजय शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

Don`t copy text!