बाबा कुटी से कन्हैया डोल भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। भादो मास के अंतिम रविवार को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कस्बा बांसा में बाबा कुटी से कन्हैया डोल भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। शौभायात्रा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों द्वारा जय कन्हैया लाल की हाथी घोडा पालकी के उदघोष करते हुए चल रहे थे। कन्हैया डोल निर्धारित मार्गो से घूमता हुआ देर शाम कुटी पर वापस जा कर समाप्त हुआ।
बताते चले कि जन्माष्टमी के बाद ग्राम बांसा में स्थित बाबा कुटी से हर वर्ष भादो के अंतिम रविवार को कन्हैया डोल निकाला जाता हैं। आज रविवार को सैकड़ो भक्तो ने डीजे की धुन पर मनमोहक झांकियो के बीच कन्हैया डोल निकाला गया। जो गांव के निर्धारित मार्गो से घूमता हुआ देर शाम बाबा कुटी पर आकर समाप्त हुआ। कन्हैया डोल के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों द्वारा जय कन्हैया लाल की हाथी घोडा पालकी के उदघोष करते चल रहे थे। इस दौरान भक्तो द्वारा जगह जगह प्रसाद का वितरण किया गया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामसिंह यादव, डॉ0 प्रेम प्रकाश वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, अनिल कुमार वर्मा,ब्रजकिशोर सिंह,ब्रजेश मौर्य,सचिन मौर्य बाबा धर्मदास मन्नू रावत, कमलू रावत , अमरीश पाल अरविन्द, सर्वेश, रविन्द्र , संजय रावत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!