आक्रोशित भाकियू नेताओं ने किया बंकी ब्लाक का घेराव, सौपा ज्ञापन

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत‘ के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने बंकी ब्लॉक मुख्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। पांच घण्टे चली पंचायत के बाद अफसरों और किसान नेताओ के मध्य हुई वार्ता में सभी बिंदुओं पर कार्यवाई की घोषणा की गई। तब जाकर धरना स्थगित किया गया और सभी किसान वापस हुए। गौरतलब हो कि भारतीय किसान यूनियन श्टिकैतश् के बंकी ब्लॉक अध्यक्ष रामानन्द वर्मा ने खण्ड विकास अधिकारी बंकी को 9 सूत्रीय समस्याओं से सम्बंधित मांगपत्र 23 अगस्त को सौंपा था और उनके निस्तारण की मांग की थी।निश्चित समय मे समस्याओं पर कार्यवाई ने होने की दशा में 5 सितम्बर को ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन के अल्टीमेटम भी दिया था।बावजूद इसके अफसरों द्वारा समस्याओं पर न तो कोई कार्यवाई की गई न तो कोई वार्ता की गई जिससे आक्रोशित सैकड़ो किसान सोमवार की सुबह से ही ट्रैक्टर ट्रालियों से आकर ब्लॉक परिसर में एकत्रित होने लगे। दोपहर तक संख्या सैकड़ो में पहुंच गई उसके बाद किसानो ने धरना प्रदर्शन करते हुए पंचायत शुरू कर दी। पंचायत में वक्ताओं ने छुट्टा पशुओं, सरकारी आवासों में अफसरों, कर्मचारियों के न रात्रि निवास न करने, ग्राम पंचायत में तैनात सफाईकर्मियों की गांवों दूरियां, सुलभ शौचालयों के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित होने वाले पुष्टाहार में निगरानी में लगे अफसरों व कर्मचारियों की बंदरबांट को लेकर सवाल उठाए और उनका जवाब मांगा।करीब चार घण्टे चली पंचायत के बाद किसान नेताओ और अफसरों में वार्ता तय हुई। खण्ड विकास अधिकारी व उनके अधीनस्थों तथा किसान नेताओ के मध्य हुई विन्दुवार वार्ता सकारात्मक रही। वीडियो चन्द्र भूषण तिवारी ने पंचायत स्थल पर आकर किसानों के बीच आकर सभी समस्याओं को बिंदुवार पढ़ा और उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया तब जाकर धरना समाप्त हुआ। इस अवसर पर प्रदेश सचिव उत्तम वर्मा, हौसिला प्रसाद, लायकराम यादव, मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा ‘रिन्कू‘, शांति भूषण सिंह, राम सेवक रावत, उमेश सिंह, संजय रस्तोगी, रईस अहमद, विशेष कुमार, राधेलाल, राजेश वर्मा, ओम प्रकाश, सियाराम, शिव नरायन सिंह, रानी धीमान, निधि, पवन वर्मा, अंकित तिवारी आदि उपस्थित रहे।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!