प्राथमिक शिक्षक संघ ने पीएम को भेजा हस्ताक्षर अभियान प्रपत्र

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में पुरानी पेंशन बहाली समेत 04 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रथम चरण में 25 जुलाई से 25 अगस्त तक समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक से समस्त माँगो को लेकर निर्धारित प्रपत्र पर हस्ताक्षर कराकर सफलता पूर्वक कार्यक्रम को सम्पन्न कराकर जिला कार्यकारिणी को उपलब्ध कराया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समस्त ब्लॉकों से प्राप्त हस्ताक्षर की प्रतिलिपि को जनपदीय कार्यकारिणी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डाक द्वारा प्रेषित कर दिया गया। इस अवसर पर डॉ. राकेश सिंह, डॉ. देवेंद्र कुमार द्विवेदी, उमानाथ मिश्र, राजेश श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, किरन विश्वकर्मा, सुनील त्रिपाठी, राजेश सिंह, डॉ. आलोक शुक्ल, श्याम किशोर बाजपेयी, जय कुमार, पवन मिश्र, अनवार अहमद,दिनेश मौर्य, सरिता गौतम, विश्वजीत सिंह, शिवाजी मिश्र, शोभित तिवारी, सौरभ वर्मा, निर्भय नारायण, इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!