विपक्ष को 25 साल और करनी होगी प्रतीक्षा: केशव मौर्य डिप्टी सीएम ने भाजपा कार्यालय पर सुनी समस्याएं

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार के सुशासन एवं विकास के कारण विपक्ष के लिए सत्ता अभी 25 साल दूर है। डिप्टी सीएम बुधवार को भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से बतौर मुख्य अतिथि मुखातिब थे।उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं की समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर सरकार में मंथन चल रहा है। जिले में कम बारिश होने पर चिंता भी जतायी। बुधवार को डिप्टी सीएम भाजपा कार्यकर्ताओं के अभिभावक की भूमिका में दिखे। मण्डल अध्यक्षों से  जिले की सभी विधानसभाओं की मुख्य समस्याएं जानने की कोशिश की। हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता है। भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं की समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। लापरवाह एवं हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों पर नकेल कसी जाएगी। कहा कि पिछली सरकारों की गंदगी को भाजपा सरकार साफ करने में जुटी है। गरीब कल्याण की योजनाओं में भ्रष्टाचार करने वालों पर केंद्र और प्रदेश की सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने भाजपा कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में जनप्रतिनिधियों से विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ता की। सभी ने प्रमुख समस्याओं से डिप्टी सीएम को रूबरू कराया। उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता रामनरेश रावत के निधन पर दुख जताते हुए 2 मिनट मौन भी रखा। जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने डिप्टी सीएम को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।पूर्व जिला अध्यक्ष सन्तोष सिंह ने आभार ज्ञापित किया। संचालन संदीप गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सांसद उपेंद्र रावत, राज्यमंत्री सतीश शर्मा, जिपं अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा, विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अवनीश सिंह पटेल, अंगद सिंह, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, सुंदरलाल दीक्षित, अजीत प्रताप सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, विजय आनंद बाजपेई, शीलरत्न मिहिर, गुरुशरण लोधी, प्रमोद तिवारी, अरविंद मौर्य, डॉ रामकुमारी मौर्य, रचना श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव, रत्नेश सिंह, लकी सिंह, आरती रावत, अनिल वर्मा, रवि रावत मौजूद रहे।

सड़क में गड्ढे या गड्ढे में सड़क

(एसएम न्युज24टाइम्स) उत्तर प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का वादा किया था। लेकिन अफसोस बीजेपी सरकार का ये वादा महज कुछ सड़कों को दुरुस्त करने तक ही सिमट गया। जी हां, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी में कई सड़कें ऐसी हैं जहां पता नहीं चलता कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क। बुधवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का काफिला मुख्य मार्ग के अलावा जब विकास भवन होते हुए पूर्व विधायक स्व. रामनरेश रावत के घर की ओर मुड़ा तो उनका काफिले में लगी सभी लग्जरी गाड़ियां सड़कों पर बमुश्किल रेंग रही थीं। सड़कों की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछली सरकार में केशव प्रसाद मौर्य पीडब्लूडी मंत्री रहते हुए सड़के कितनी गड्ढा मुक्त करने में कितना काम किया। बहरहाल, यह स्थिति सिर्फ विकास भवन रोड की नहीं बल्कि नगर से जुड़ी सभी संपर्क मार्गों की स्थिति यही है। आपको बता दें कि बाराबंकी की सड़कों की ये दयनीय हालत तब है जब यहां की लोकसभा सांसद और चार विधायक सत्ताधारी पार्टी से ही हैं। इसके साथ ही आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि दरियाबाद विधानसभा से सपा के कद्ावर नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री को हराने वाले भाजपा विधायक सतीश चन्द्र शर्मा सूबे की भाजपा सरकार में राज्यमंत्री है। फिर भी जिले की सभी संपर्क मार्गों का ये हाल है।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

 

Don`t copy text!