समाजवादी संघर्षों के पर्याय थे मित्रसेन और राधेश्याम: गोप पूर्व एमएलसी राजेश यादव सहित सपाईयों ने पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। दरियाबाद के ग्राम सैय्यद खानपुर में पूर्व विधायक स्व राधेश्याम वर्मा एवं पूर्व विधायक पूर्व सांसद स्व. मित्रसेन यादव की पुण्यतिथि और श्रद्धांजलि समारोह आयोजित हुआ। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह ‘गोप‘ ने दोनो महानुभावों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व मित्रसेन यादव वरिष्ठ नेता थे, जिनका पूरा जीवन संघर्षों में बीता। वह कई बार सांसद और विधायक भी रहे। वह अपने कार्यकर्ता के लिए बड़े से बड़े संघर्ष करने के लिए तैयार रहते थे। इसी तरह हम सबके बीच के संघर्षशील विधायक स्व राधेश्याम वर्मा का भी जीवन बहुत संघर्ष भरा रहा है। उन्होंने मसौली के ब्लाक प्रमुख से लेकर विधानसभा तक का सफर पूरा किया है। हमको भी स्व विधायक के साथ बहुत कम समय के लिए काम करने का अवसर मिला। आज उन्ही के पदचिन्हों पर चलकर उनकी विरासत को उनके पुत्र संतोष वर्मा संभाल रहे हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद रामसागर रावत, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू, प्रमुख रेनू दिनेश वर्मा, अजय वर्मा बबलू, नसीम कीर्ति, हिमांशु यादव, हशमत अली गुड्डू, सरताज चौधरी, डा मो अलीम, लाल सिंह, नफीस सिद्दीकी, आकाश यादव, उमानाथ यादव सोनू, श्याम बिहारी वर्मा, भिखारी लाल वर्मा, प्रेम वर्मा, शिवगोविंद वर्मा, रामतीरथ वर्मा, अमित वर्मा प्रधान, प्रेम नारायण मिश्रा, सुरेश चंद्र वर्मा, राम प्रसाद वर्मा पूर्व प्रमुख, बाल गोबिंद वर्मा, मरगूब मियां, जियाऊर रहमान, मास्टर राम मनोहर यादव आदि सैकड़ों लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

Don`t copy text!