डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बिनावर क्षेत्र का किया दौरा, वही घटपुरी स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

डिप्टी सीएम ने गौशाला में वृहद गोसंरक्षण केंद्र देखा तथा पेंट बनाने वाली फैक्टरी का भी अवलोकन किया।

बदायूँ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गुरुवार को बिनावर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वे रफियाबाद गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डिप्टी सीएम ने गौशाला में वृहद गोसंरक्षण केंद्र देखा तथा पेंट बनाने वाली फैक्टरी का भी अवलोकन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने सीएचसी घटपुरी का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ कई भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। दोपहर में डिप्टी सीएम का जिला अस्पताल में भी दौरा प्रस्तावित है। इसके लिए यहां व्यवस्थाएं चौकस कर ली गई हैं। वहीं पीडब्ल्यू गेस्ट हाउस में वह कुछ देर ठहरने के बाद भाजपा कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, आज जनपद बदायूं आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्धारा किए गए आत्मीय स्वागत, अभिनंदन से अभिभूत हूं। आप सभी का प्रेम व स्नेह ही मेरी ताकत व पूंजी है। मैं आप सभी का हृदयतल की अनंत गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं। इससे पहले उन्होंने बरेली के आलमपुर विकास खंड स्थित मकरंदपुर धाराजीत गांव में जन चौपाल को संबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिले की सीमा पर स्वागत से लेकर दहेमी गांव तक जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, डॉ. शैलेष पाठक और आशीष शाक्य सहित कई भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!