बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने,सौंपा ज्ञापन ।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। प्रतिदिन हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने रामनगर ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष राहुल वर्मा की अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पहुंच कर अधिशासी अभियंता रामनगर डी के यादव को ज्ञापन सौंपा।

बताते चले कि त्रिलोकपुर विद्युत उपकेन्द्र से आपूर्ति होने वाली बिजली आये दिन खराब हो जाती है जिसका कारण है कि त्रिलोकपुर उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन 33 केवी निंदूरा से जुड़ी हैं,जो काफी लंबा एरिया तय करके आती है। जिसमें फाल्ट लो वोल्टेज की समस्या हमेशा बनी रहती है। जिससे विद्युत सप्लाई बाधित रहती है,जिससे क्षेत्रवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने त्रिलोकपुर विद्युत केंद्र 33 के वी लाइन को चंदौली पावर हाउस से जोड़ने की मांग करते हुए चंदौली से गुजरने वाली लाइन त्रिलोकपुर को छूती हुई निकलती है जिसे टेपिंग करा देने से विद्युत कटौती लो वोल्टेज सहित अन्य समस्याओं से राहत मिलेगी। इस मौके पर अनिल कुमार गुप्ता, अभय वर्मा,विमल कुमार नाग,अमितकुमार,शिवकुमार, इमरान, राजा, मोहम्मद आसिफ, अभिषेक, सुशील सहित ग्रामवासी मौजूद रहे। इससे पहले शनिवार को कई ग्रामीणों ने सांसद को पहुंच कर समस्या से अवगत कराया था,जिसके संबंध में सांसद ने अपने लेटर पैड पर लिख कर अधिशासी अभियंता रामनगर को भेजा था।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!