बच्चे भी अब ग्रामीण परिवेश से निकलकर इसरो की कल्पना कर सकते हैं,सुमित यादव

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली, बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों के बच्चे भी अब ग्रामीण परिवेश से निकलकर इसरो की कल्पना कर सकते हैं उक्त विचार सोमवार को सिटी ला कालेज लक्ष्बर में आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान क्विज प्रतियोगिता व प्रदर्शनी मॉडल का अवलोकन करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव (आईएएस)ने कही।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव (आईएएस) ने विकास खण्ड़ मसौली के परिषदीय विद्यालयों उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्ष्बर,सादामऊ ,मसौली, बड़ागांव, अमदहा, ईचौलिया,करपिया  के बच्चों के द्वारा बनाये गये विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया और बच्चों से जानकारी हासिल की। प्रदर्शनी  अवलोकन के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव (आईएएस)द्वारा खण्ड़ शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ल की प्रशंसा की गयी, उनके द्वारा ब्लॉक में निपुण भारत लक्ष्य हासिल करने के लिये किये जा रहे कार्यों की सरहाना की।  किवज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को एक हजार रुपये,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सात सौ रुपये,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पांच सौ रुपये की नकद धनराशि व प्रशस्ति पत्र देकर ज्वाइंटमजिस्ट्रेट के द्वारा सम्मनित किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ला की अध्यक्षता में किवज प्रतियोगिता संपन्न हुई। बीईओ संजय शुक्ल ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव(आईएएस)को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा  कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा से पहले ब्लॉक के  शिक्षकों की मदद से निपुण लक्ष्य हासिल करेंगे और जनपद का  प्रथम ब्लॉक  निपुण ब्लॉक मसौली होगा। उन्होंने कहा कि किवज प्रतियोगिता में विजयी  छात्रों को जनपद स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक हम सभी शिक्षकों के सहयोग से प्रतिभाग करेंगे और निश्चित ही परिषदीय विद्यालय के बच्चे अपने जीवन में कॉन्वेंट स्कूलों से प्रतिस्पर्धा कर अपनी प्रतिभा को निखारेंगे।एसआरजी अवधेश कुमार पांडे के द्वारा निपुण लक्ष्य की होर्डिंग  सार्वजनिक स्थानों पर लगाने की बात कही, जिससे अभिभावक जागरूक होकर परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन के लिए प्रेरित होंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार श्रीवास्तव व किवज प्रतियोगिता का निर्णय डायट मेंटर महेंद्र कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर सिटी लॉ कॉलेज के प्राचार्य अवधेश वर्मा, एआरपी धीरेंद्र प्रताप सिंह ,सचिन वर्मा, विवेक गुप्ता, शिक्षक नरेंद्र कुमार ,संजय श्रीवास्तव, शिक्षिका रिंकी सिंह ,सोनिका मिश्रा, पदमिनी वर्मा ,रिचा सिंह, कार्यलय सहायक हरिश्चंद्र वर्मा  सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रही।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!