निपुण भारत मिशन के चार दिवसीय प्रशिक्षण के चौथे बैच के दूसरे दिन शिक्षकों ने भोजन की गुणवत्ता खराब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कुछ शिक्षकों ने खाने का वहिष्कार किया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984
सहसवान। कोल्हाई के बीआरसी केंद्र पर संचालित शिक्षकों के प्रशिक्षण में सुबह शाम चाय के अलावा दोपहर में खाना दिया जाता है जिसके लिये विभाग से पर्याप्त वजट उपलब्ध कराया जाता है।प्रशिक्षण में भोजन की गुणवत्ता बहुत खराब होने पर शिक्षक शिक्षा मित्रों ने नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध किया तो कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा कुछ शिक्षकों के साथ अशोभनीय व्यवहार किया गया।इस बात को लेकर शिक्षकों में रोष व्याप्त है।गुणवत्तापूर्ण व समय पर खाना दिए जाने की उच्च अधिकारियों से मांग की है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984

