भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई सम्पन्न
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामसनेही घाट, बाराबंकी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में होने वाले “सेवा सप्ताह दिवस” की तैयारियों को लेकर रामसनेही घाट स्थित डाक बंगले में भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में सेवा सप्ताह के अंतर्गत होने वाले कार्यों का विस्तृत वर्णन किया गया व आगमी होने वाले नगर निकाय चुनावों के दृष्टिगत रखते हुए चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष विवेक तिवारी, महामंत्री नीरज सिंह, दीपक वर्मा, प्रदीप द्विवेदी, मधुकर तिवारी, हरिओम तिवारी,जवाहर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा, भाजपा किसान मोर्चा मंडल महामंत्री आशीष सिंह,विकास कुमार,विवेक सूर्यवंशी व आकाश सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

