सहसवान। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मटकुली निवासी रिटायर्ड शिक्षक सिपट्टर सिंह का दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984

रिटायर्ड शिक्षक सिपट्टर सिंह 75 वर्ष का शुक्रवार की रात अचानक घर मे सोते वक्त दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।पूर्व शिक्षक सिपट्टर सिंह सहसवान ब्लॉक के मुजरिया, रफीनगर आदि विद्यालयों पर प्रधानाध्यापक रहे वहीं वो एनपीआरसी भी रह चुके थे। 2014 में बेसिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत हुए थे तब से परिवार के साथ रह रहे थे। परिवार में 2 बेटे व भरापूरा परिवार है।बड़ा बेटा रामप्रताप यादव भी प्रधानाध्यापक व शिक्षक संघ के नेता हैं। कछला गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।इस अवसर पर ब्लॉक के शिक्षक संघो के पदाधिकारियों राजन यादव,अजीत सिंह,अशोक कुमार, राजेन्द्र गुलाटी,नरेंद्र सिंह,अजयपाल सिंह,जमील अहमद,ओमप्रकाश, अनुपम चौधरी सहित सैकड़ों शिक्षकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984

Don`t copy text!