शिवसैनिकों ने नवनियुक्त शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही व प्रदेश सचिव सविता श्रीवास्तव का किया स्वागत
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी शिवसैनिकों ने आज नवनियुक्त शिवसेना प्रदेश सचिव श्रीमती सविता श्रीवास्तव एवं पुनः नियुक्त जिला प्रमुख मनोज मिश्र विद्रोही का नगर के लखनऊ मार्ग गायत्री मंदिर के निकट वर्मा इमरजेंसी हॉस्पिटल पर फूल मालाओं के साथ स्वागत कर बधाई दी इस मौके पर शिवसेना के पुनः नियुक्त जिला प्रमुख मनोज मिश्र विद्रोही ने कहाकि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व ने पुनः विश्वास व्यक्त करते हुए जिला प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी है उस विश्वास पर खरा उतरते हुए शिवसेना को मजबूत किया जाएगा और ये कार्य शिवसैनिकों के बिना संभव नही है सभी शिवसैनिकों के सम्मान का पूर्ण सम्मान किया जाएगा किसी के स्वाभिमान पर आंच नही आने दिया जाएगा शिवसेना अब नई ऊर्जा के साथ बाराबंकी में संगठन को मजबूत करेंगी
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव सविता श्रीवास्तव ने कहाकि शिवसेना में महिलाओं को यथोचित सम्मान दिया जा रहा है पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा व लगन से निभाया जाएगा और भारी संख्या में महिलाओं को शिवसेना से जोड़ा जाएगा
इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रधान महासचिव पंडित संजय शर्मा, जिला वरिष्ठ उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान, जिला उप प्रमुख दीपू बाल्मीकि उर्फ पंडित जी ,युवासेना मंडल उप प्रमुख सर्वेन्द्र प्रताप सिंह ,शिवसेना जिला मीडिया प्रभारी कौशल शुक्ला, व्यापार सेना जिला प्रमुख सुशील जायसवाल उर्फ बबलू, जिला सचिव प्रवीन वर्मा जिला संयुक्त सचिव हेमेन्द्र प्रताप सोनी,,बलबीर वर्मा ,विद्यार्थी सेना जिला प्रमुख पंडित दिव्य प्रकाश पाठक,युवासेना जिला प्रधान महासचिव बीर सिंह,हर्षित श्रीवास्तव, तहसील प्रभारी राम सनेही घाट फूलचन्द्र वर्मा ,श्यामू बाल्मीकि आदि उपस्थित रहे
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

