किसानों को सदा ही सरकारों ने अनदेखा किया – पं. शेखर दीक्षित

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी हरदोई के दहिगवाँ बाजार में राष्ट्रीय किसान मंच द्वारा आयोजित किसान पंचायत में सभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. शेखर दीक्षित जी ने कहा कि किसानों को हमेशा ही सरकारों द्वारा अनदेखा किया गया।देश के हर वर्ग ने तरक्की की पर किसान आज भी मूलभूत चीजों के लिए लड़ रहा है क्या देश में शासन कर चुकी सभी पार्टियों को स्वयं का जिम्मेदार किसानों की इस व्यवस्था के लिए नहीं मानना चाहिए । हालाँकि इसमें कसूरवार किसान भी है क्यूँकि किसान अपनी फसल के मूल्य और बेहतर भविष्य के लिए कभी वोट नहीं करता वोट वो करता है जाति और धर्म पर पर इसमें उस भोली-भाली जनता को फसाने का कार्य राजनेताओं ने किया जिन पर वो भरोसा करता रहा, सभी पूँजीपतियों के गुलाम होकर बस गाँव के संसाधन बेंच देना चाहते है और छोड़ जाते हैं मरने के लिए गरीब को।

आप अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीखिए वरना भविष्य आपके बच्चों का अंधकार में ही है न खेती का मूल्य है और न युवा के लिए रोजगार।  किसान प्रधान देश में किसानों की ही हालत सबसे खराब है, कृषि उर्वरकों की कीमत तो बढ़ी ही साथ ही वजन घटा कर किसानों पर दोहरी चोट दी गयी। इस वर्ष बारिश ना होने के कारण फसलों की सिंचाई में भारी असुविधा हो रही है, मौसम की प्रतिकूलता के साथ नहरों में भी पानी नहीं आ रहा है, खेती सूखाग्रस्त है, सरकार को चाहिए कि प्रदेश में सूखा राहत घोषित करने का काम करे।
हरदोई की शारदा नहर का ऐचामऊ पुल टूटने से आवागमन की समस्या है, यहाँ पुल के स्थान पर बिजली के खम्भे रखकर किसानों का आना-जाना होता है जिसके कारण पिछले लगभग दो वर्षों में 12 से ज़्यादा किसानों की मौत हो चुकी है, क्या सम्बंधित विभाग की सामवेदना मर चुकी है, ऐसी घटनाएँ बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

इस अवसर पर विशेष रूप से संगठन मंत्री संजय द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष अवध अरूण कुमार बाबा, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश महासचिव वेद प्रकाश वाजपेयी, मोहित मिश्रा, महिला प्रदेश अध्यक्ष अवध मधू पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष (संगठन विस्तार /सदस्यता अभियान) सर्वेश पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम वर्मा, प्रदेश सचिव पवन दूबे, जिलाध्यक्ष हरदोई सुबोध यादव, जिला संगठन मंत्री अमित तिवारी, जिला प्रभारी यतेंद्र मोहन सिंह, जिला महासचिव मन्नीलाल जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार व जिला अध्यक्ष बाराबंकी सत्यनाम यादव किसान नेता सौरभ मिश्रा जिला प्रभारी रहमान खान बाराबंकी रियाज अहमद नेताअन्य लोग उपस्थित रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!