मसौली में चेहल्लुम पूरी अकीदत के साथ मनाया गया।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदो की याद में ग्राम मसौली में चेहल्लुम पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। शनिवार की देर रात्रि चौको एव पिंडालो में रखी गयी ताजियों की जियारत के लिए रात्रि भर जायरीन चलते रहे। तथा भोर में निकाला गया ताजियों का जुलुस देर शाम कर्बला पहुँचा जहाँ पर नम आँखों के साथ ताजियों को दफन किया गया।

पैग़म्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लाह वालेवसल्लम के नवासे हजरत इमाम हुसैन (रजि0) एव उनके 72 साथियों की शहादत की याद में ग्राम मसौली में शनिवार की शाम को चौको एव भव्य पिंडालो में ताजिये रखे गये और रविवार की भोर सादगी एव अक़ीदत के साथ ताजियों का जुलुस निकाला गया। जुलुस निर्धारित मार्गो से घूमता हुआ देर शाम को कर्बला पहुँचा जहाँ नम आँखों के साथ ताजियों को दफन किया गया। इस दौरान मो0 शादाब,मो0 आलम, मो0 उबैद, मो0 जुबेर की अंजुमन गुलाम माने अब्बास द्वारा नॉहेख्वानी की गयी। इसके आलावा ग्राम बड़ागाँव की अंजुमन गुलाम जाने हुसैन सहित , बांसा, जकरिया जैदपुर की अंजुमनों द्वारा नोहेख्वानी की गयी तथा अकीदतमंदों द्वारा जगह जगह शबील व पुलाव सहित खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इसी क्रम में थाना सफदरगंज के ग्राम पंचायत किठूरी में 20 वी चेहल्लुम का जुलुस निकला गया। जिसमे महतम बाग किठूरी मे जंजीरी और आग महतम हुआ जिसमे ग्राम प्रधान अमरेश वर्मा,गयासुदीन अहमद,मकबूल, प्रेम चन्द गुप्ता ,बी डी सी जीशान अहमद आदि लोग मौजूद रहे।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!