गमगीन माहोल मे निकाला गया चेहल्लुम का जुलूस इस दोरान  पुलिस बल तेनात रहा ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984

सहसवान। मैदान ए कर्बला में शहीद हुए इमाम हुसैन उनके 72 अनुयायियों की शहादत के 40 दिन बाद चेहल्लुम का पर्व मनाया जाता जो रविवार को इमाम बारगाह हुसैनी मंजिल से चेहल्लुम के ताजियों का काफिला इकट्ठा होकर गमगीन माहोल मे मातमी धुनो  के बीच  विभिन्न मुहल्लों में होता हुआ । मीरा साहब वली की दरगाह पहुंचने के  बाद कर्बला  में ताजियों को दफनाया गया जुलूस के दौरान लोगों में गम का माहौल रहा। चेहल्लुम पर नगर के मुहल्ला नसरूल्लागंज, चौधरी मोहल्ला, बजरिया, व पठान टोला, अन्य मोहल्लों से ताजिये इमाम बारगाह हुसैनी मंजिल पहुंचे वहां से  ताजियों का जुलूस  शुरू होकर तहसील गेट, चौधरी मुहल्ला, पठान टोला होते हुए मीरासाहब  ,ईदगाह होता हुआ देर रात करबला पहुंचने के बाद  वहां  ताजियों का जुलूस समाप्त हुआ और ताजिए दफनाए गए। जुलूस  के दौरान लोग गमजदा थे।माहे मोहर्रम कर्बला की शहीदी का ऐसा यादगार महीना है जिसके आते ही सारे का सारा माहौल गमजदा  हो जाता है और मुस्लिम समाज के लोग गम में डूब जाते  है । करबला के शहीदों को याद करते हैं ।  चेहल्लुम से 1 दिन पहले मेहंदी यों का जुलूस व गस्त पूरी रात सहसवान के विभिन्न मोहल्लों से गुजरता है। और शहीदों के नाम की महफिले भी सजाते हैं। मानना है कि करबला की जंग हक की जंग थी जिसमें प्यारे नवी हुजूर-ए-अकरम मोहम्मद साहब के नबासे हजरत इमाम  हुसैन हसन  ने अपने बहत्तर साथियों के साथ मरदूद यजीद की फौज से जंग लड़कर शहीदी का दर्जा हासिल कर हक की फताह हुई।  ताजियों का दीदार करने के लिए इमाम वारगाह हुसैनी मंजिल मे सोमवार की देररात तक अक़ीदतमंदों का हुजूम  लगा  रहा रविवार को मीरा साहब वली की दरगाह के  मैदान में मेला भी लगाया जाता है  जहां लोगों ने पहुंचकर हुसैन  की शहीदी को याद कर उनके नाम का लंगर कर लोगों को  तकसीम किए जाते है । बहुत सी जगहों पर इबादत व तिलाबत की महफिले भी सजाई गई। वहां हाजिर लोगों ने अदबो अहतराम के साथ इमाम हुसैन हसन  की शाहदत को याद किया तथा उनके नाम की तिलाबत व इबादत पेश कर दुआएं मांगी।  मेले से  बच्चों और ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने जमकर खरीददारी की । सुरक्षा के मद्दे नजर सीओ चंद्रपाल सिंह  और कोतवाल विशाल प्रताप सिंह  के साथ  पुलिस बल तेनात रहा ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!