22 सितम्बर  को स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता होगी आयोजित

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। जिला कार्यक्रम अधिकारी तरूण कुमार ने अवगत कराया है कि माह सितम्बर  पंचम राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत 5 वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने, पोषण की महत्ता के बारे में जागरूक करने और स्वास्थ्य प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से 22 सितम्बर को स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जनपद की समस्त आंगनबाडी कार्यकत्रियों को बच्चों के अभिभावकों के प्रतियोगिता के बारे में जागरूक करने और प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु कहा जा चुका है।  सभी आंगनबाडी केन्द्रों पर ग्रोथ मॉनीटरिंग डिवाइस, ग्रोथ चार्ट तथा कम्यूनिटी ग्रोथ चार्ट प्रतियोगिता से पूर्व पहुंचा दिए जायेगें। प्रत्येक आंगनबाडी कार्यकत्री को प्रतियोगिता के समाप्त होने पर बच्चों के स्वास्थ्य की डीटेज यथा-वजन एवं लम्बाई की फीडिंग पोषण टै्रकर पर करनी होगी। इस कार्यक्रम में स्थानीय जन-प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जा सकेगा। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को 2 अक्टूबर  को ग्राम पंचायत स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!