विशेष लोक अदालत में वादों का हुआ निस्तारण
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूँ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्धसरा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पंकज कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आरर्बीट्रेशन विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया है। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अपने विश्राम-कक्ष में माँ सरस्वती के समक्ष दीप-प्रज्जवलित एवं पुष्प-अर्पण कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बदायूं राम केश, विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो एक्ट, बदायूं, राजकुमार, पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बदायूं, दीपक यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायाधीश (महिलाओं के प्रति अपराध), बदायूं, योगेश कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, मौ0 साजिद, एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन, बदायूं, वी0के0 सिंह उपस्थित रहे।
आर्बीट्रेशन से सम्बन्धित वादो के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन रविवार को दीवानी न्यायालय परिसर के प्रांगण में हुआ, इस मौके पर जनपद न्यायालय बदायूं के विभिन्न न्यायिक अधिकारीगण द्वारा विशेष लोक अदालत में आर्बिट्रेशन से सम्बन्धित कुल 02 वादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किया गया। विशेष लोक अदालत के इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं के सचिव, मौ0 साजिद, के द्वारा बताया गया है कि जनपद न्यायाधीश, पंकज कुमार अग्रवाल के न्यायालय में आर्बिट्रेशन वादों से संबंधित कुल 01 वाद का निस्तारण किया गया, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बदायूं रामकेश, कुल 01 वाद का निस्तारण किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

