पितृ पक्ष में हुआ वृक्षारोपण का आयोजन

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। पितृ पक्ष में ग्रीन गैंग, पर्यावरण सेना द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत नवाबगंज तहसील प्रभारी ग्रीन गैंग कुलदीप वर्मा त्यागी के नेतृत्व में पूर्वजों की याद में बरगद का रोपण किया गया। बंकी ब्लॉक के ग्राम दराम नगर में सोमवार को पूर्वजों की याद में पर्यावरण सैनिकों ने सामूहिक रूप से बरगद रोपित किया। जिसमें पर्यावरण सैनिक लल्लन वर्मा, हिमांशू वर्मा, शिवम वर्मा, अरविंद यादव, होली यादव, सूर्या धीमान शामिल रहे। इस अवसर पर कुलदीप वर्मा त्यागी ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि ग्रीन गैंग द्वारा वर्ष पर्यन्त विभिन्न अवसरों पर वृक्षारोपण चलता रहता है। धरती पर हरियाली बढ़ाना बहुत जरूरी है। यह बरगद हमें पूर्वजों की याद दिलाता रहेगा।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!