समूह के तहत संचालित राशन की दुकान को लेकर चल रहे विवाद……
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। स्वयं सहायता समूह के तहत संचालित राशन की दुकान को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोमवार को दुकान का ताला तोड़कर ग्राम पंचायत पल्हरी के कोटेदार को हस्तांतरित किया गया इस दौरान नायब तहसीलदार सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत सराय का स्थान की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान का संचालन एकता स्वयं सहायता समूह के द्वारा किया जाता था लेकिन बीते कुछ दिनों से समूह की सदस्यों के आपसी विवाद के कारण इस माह का राशन वितरण नही हो सका। तीन दिन पूर्व समूह की सदस्यों ने संचालिका अनीता से अभिलेख व बायोमेट्रिक मशीन लेकर अपने कब्जे में ले लिया जिस पर संचालिका अनीता ने उपजिलाधिकारी से लेकर उच्च अधिकारियों तक सामान वापसी की मांग की। उपजिलाधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश पर हुई जांच में अनीता को दोषी पाए जाने पर सोमवार को नायब तहसीलदार केपी सिंह,राजस्व संग्रह अमीन बिजय वर्मा खाद्य निरीक्षक मो0 इमरान, एडीओ पंचायत जानकीराम, प्रभारी एडीओ आईएसबी उत्तम कुमार वर्मा, ग्रामीणों प्रधान जियालाल व समूह की अन्य सदस्यों सफदरगंज पुलिस उपनिरीक्षक राजेश यादव का0 अरबिन्द यादव ,का0 सौरभ वर्मा महिला ,का0 प्रियंका की मौजूदगी में दुकान का ताला तोड़कर ग्राम पंचायत पल्हरी के कोटेदार नजमुल को खाद्य सामग्री हस्तांतरित की गयीं जिसका वितरण मंगलवार को किया जायेगा।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

