मां ज्वाला देवी से आएगी अखंड ज्योति

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

बाराबंकी। विगत 17 वर्षाे से दुर्गा पूजा समिति द्वारा हिमांचल के मां ज्वाला देवी से लायी गई अखंड ज्योति दरबार मे स्थापित की जाती है। दुर्गा पूजा समिति के आयोजन स्थल पर विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। जो नवरात्रि के प्रथम दिन स्थापना दिवस पर ज्योति की स्थापना की जाएगी। शरदीय नवरात्रि को लेकर जनपद में दुर्गा पूजा कि तैयारियां शुरू हो चुकी है। श्री दुर्गा पूजा समिति सेक्टर 5 बड़ा पार्क द्वारा माँ वैष्णो के भव्य दरबार में ज्वाला देवी की स्थापना विगत 17 वर्षाे से अखंड ज्योति की स्थापना की जाती है जिसके लिए दुर्गा पूजा समिति का 5 सदस्यों का दल पूजा अर्चना के बाद रवाना हुआ जिसमें सत्यवान वर्मा, प्रशांत पांडेय,व अन्य लोग शामिल है ये सदस्य नवरात्रि के प्रथम दिन हिमांचल से वापस आएंगे उसके बाद इस अखंड ज्योति कि स्थापना दरबार मे कि जायेगी।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

 

Don`t copy text!