बाराबंकी। थाना कुर्सी क्षेत्र अन्तर्गत लखनऊ महमूदाबाद स्थित पेट्रोल पम्प के पास बाइक की टक्कर से ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। जानकारी के अनुसार, अमेठी जिले के थाना जगदीशपुर क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर निवासी दुलारे (50) पेशे से एक ट्रक चालक है। सोमवार सुबह उसने कुर्सी थाना क्षेत्र के बबुरिया गांव के पास स्थित पेट्रोल पम्प के सामने ट्रक रोका था। ट्रक से उतरकर सड़क पार कर रहा था तभी अनियंत्रित रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से चालक वहीं पर गिरकर अचेत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके साथी खलासी राजेश यादव पुत्र बैजनाथ की मद्द से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने चालक दुलारे को मृत घोषित कर दिया। जैनुल आबदिन (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) लखनऊ 9665106642
Related Posts

