स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता का आयोजन
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूँ। जनपद में पंचम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत स्वस्थ बालक बालिका का आयोजन गुरुवार को बड़े ही हर्ष उल्लास और समारोह पूर्वक मनाया गया। स्वस्थ्य बालक बालिका प्रतियोगिता भारत सरकार द्धारा दिए गए निर्देशों के अंतर्गत 5 मानकों पर आयोजित की गई, जिसमें सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम तीन बच्चों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय चुना गया। इन सभी बच्चों को 2 अक्टूबर को समारोह पूर्वक ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। जनपद के सभी केंद्रों पर स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न नोडल अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों ने केंद्र पर भ्रमण कर इस प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में लगभग 8500 बच्चों को स्वस्थ्य बच्चे के रूप में चिन्हित करते हुए प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान मिला।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

