खुशहालपुर में चल रहे ब्लॉक स्तरीय चार दिवसीय कार्यशाला प्रशिक्षण का समापन
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी
मसौली, बाराबंकी। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी भाषा एवं गणित कौशल विकास हेतु सहयोगी महाविद्यालय खुशहालपुर में चल रहे ब्लॉक स्तरीय चार दिवसीय कार्यशाला प्रशिक्षण का समापन खण्ड़ शिक्षा अधिकारी मसौली संजय शुक्ला व डायट मेंटर महेंद्र कुमार द्वारा किया गया। खण्ड़ शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ला द्वारा सभी प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया गया और प्रथम चरण में निपुण ब्लॉक मसौली बनाने का संकल्प दोहराया गया। बीईओ श्री शुक्ला ने कहा कि एक शिक्षक दो काल प्रतिदिन अभिभावकों को करेंगे जिससे दैनिक उपस्थिति में बढ़ोतरी होगी।डायट मेंटर महेंद्र कुमार द्वारा निपुण भारत मिशन को सफल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।प्रशिक्षु कंपोजिट स्कूल इचौलिया की काजल वर्मा,प्राथमिक विद्यालय देवकलिया की आतिफा खान एवं प्राथमिक विद्यालय प्यारेपुर सरैया की मंजू यादव द्वारा बनाये गये प्रतिवेदन की सराहना की गई। ब्लॉक के एआरपी डॉ बनवारी लाल ,धीरेंद्र प्रताप सिंह, सचिन वर्मा, विवेक गुप्ता व सुगमकर्ता गरिमा द्वारा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत 22 सप्ताह की कार्ययोजना, वार्षिक कार्ययोजना, साप्ताहिक कार्ययोजना, दैनिक कार्ययोजना एवं सावधिक आकलन जिसमें वार्षिक ट्रैकर ,साप्ताहिक ट्रैकर, सावधिक ट्रैकर एवं कार्यपुस्तिका ट्रैकर के बारे में अपने -अपने सत्र पर विस्तृत चर्चा कर प्रतिभागियों को नई- नई रोचक जानकारियों प्रदान की गयी । इस मौके पर शिक्षक सूर्य कांत त्रिपाठी, महेन्द्र प्रताप , प्रभात सिंह , अरविंद वर्मा, सनातन शुक्ला, हर्षिता सिंह,कहकशां खान सहित अन्य प्रतिभागी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी

