…सुमन हास्पिटल एव ट्रामा सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। वीणा ओझा की पुण्य तिथि पर सोमवार को वीणा सुधाकर ओझा महाविद्यालय में कालेज प्रबंधन एव सुमन हास्पिटल एव ट्रामा सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आसपास गांव के करीब 130 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श दिया गया।
स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत से पूर्व कालेज प्रबंधन एव सुमन हास्पिटल एव ट्रामा सेंटर बड़ेल से आये चिकित्सको ने श्रीमती वीणा ओझा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की। स्वास्थ्य शिविर में आये डॉ 0 सतेंद्र तिवारी, डॉ0 शैलेन्द्र वर्मा सहित अन्य चिकित्सको ने ज्योरी, नौबस्ता, दहेजिया, कोटवा, अमदहा, नैनामऊ सहित अन्य जगहों से आये करीब 130 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उचित परामर्श एव दवाएं वितरित की।
कालेज के प्राचार्य डॉ0 बलराम वर्मा ने चिकित्सको का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में ऐसे आयोजन कर आप लोगो ने जो सराहनीय कार्य किया है वह काफिले तारीफ है। निशुल्क चिकित्सा शिविर में उन ग्रामीणों को बेहतर परामर्श मिल जाता है जिन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरो को दिखाने के लिए शहर जाना पड़ता है। इस मौके पर सुमन हास्पिटल एव ट्रामा सेंटर के प्रबन्धक वीरेंद्र वर्मा, वीणा सुधाकर कालेज एव फार्मेसी की प्रचार्या डॉ0 रुचि सिंह, शैक्षिक समन्वयक दिनेश कुमार सिंह, डॉ0 सुरेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे। शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी

