दुर्गा मंदिर पर आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत ज्योरी स्थित दुर्गा मंदिर पर आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें माता के गुणगान के साथ झांकियां भी प्रस्तुत की गई। रात भर चले जागरण में सभी श्रद्धालु माता के गुणगान सुन कर झूमते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी की ज्योति प्रज्वलित कर के की गई।

जय माँ दुर्गा जागरण म्यूजिकल ग्रुप बाराबंकी के गायकों द्वारा जहाँ एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओ को भाव विभोर कर दिया वही भगवान शंकर, राधे कृष्ण, दुर्गा जी, सुदामा कृष्ण मनमोहक झांकिया प्रस्तुत कर भक्तो को भक्तिमय कर दिया।  म्यूजिकल ग्रुप के गायक मंजीत ने माँ का आहवान के साथ सबकी बिगड़ी सवारों गजराज, तेरी जय हो गणेश, गायक पंकज चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है व शेर पर सवार होकर आजा शेरावालिये  भजन गाकर भक्तो को भाव विभोर कर दिया। वही महिला गायिका संजना ने माँ शेरोवाली चुनरियाँ लाल लायी, माँ बच्चो की जा होती है होते है वह किस्मत वाले जिनकी मा होती है गीत गाकर भक्तो को झूमने के मजबूर कर दिया। इसी तरह गायक शिवा  मनमौजी श्याम झूले राधा झूले झूले शंखर त्रिपुरारी निबिया की डाल के हिंडौलना मईया झूले ला झुलनिया इसके अलावा अन्य गायकों ने पूरी रात माता रानी के जयकारों एवं तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंजता रहा इस दौरान रामकुमार रावत, पुजारी पवन वर्मा, ग्राम प्रधान संजय रावत, जगदीश रावत, अखिलेश वर्मा, राकेश रावत भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!