दुनिया के कई नेताओं का बधाई संदेश, समर्थन करने पर ईरान का शुक्रिया अदा किया
https://www.smnews24.com/?p=5516&preview=true
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के राजनैतिक कार्यालय के प्रमुख ने कहा है कि इस्माईल हनिया ने इस्लामी क्रांति की सफलता की 41वीं वर्षगांठ के अवसर पर वरिष्ठ नेता के नाम बधाई संदेश भेजा है।
इस्माईल हनिया ने अपने संदेश में कहा है कि फ़िलिस्तीनी जनता, इस्लामी क्रांति की 41वीं वर्षगांठ के अवसर पर अपने ईरानी भाईयों की ख़ुशियों में बराबर में शामिल है और हम इस अवसर पर वरिष्ठ नेता और ईरानी राष्ट्र को दिल की गहराईयों से बधाई देते हैं।
इस्माईल हनिया ने अपने संदेश में लिखा कि हम ईरान की ओर से फ़िलिस्तीनी मुद्दे के तार्किक और सही समर्थन तथा फ़िलिस्तीनियों के निसंकोच समर्थन का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।
उधर क़तर नरेश तमीम बिन हमद आले सानी ने अपने एक संदेश में इस्लामी क्रांति की सफलता की 41वीं वर्षगांठ के अवसर पर ईरानी सरकार और जनता को बधाई दी है।
सूचना के अनुसार क़तर नरेश ने ईरानी राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी के नाम एक संदेश भेजा है जिसमें ईरान की क्रांति की सफलता की 41वीं वर्षगांठ के अवसर पर बधाई दी गयी है।
कुवैत के अमीर शैख़ सबाह अलअहमद अलजाबिर अस्सबाह ने अपने एक संदेश में इस्लामी क्रांति की सफलता की 41वीं वर्षगांठ के अवसर पर ईरानी सरकार और जनता को बधाई पेश की।
कुवैत के अमीर ने ईरानी राष्ट्रपति के नाम एक संदेश भेजा जिसमें ईरान की इस्लामी क्रांति की सफलता की 41वीं वर्षगांठ के अवसर पर बधाई पेश की गयी है। कुवैत के क्राउन प्रिंस ने भी इस्लामी क्रांति की वर्षगांठ के अवस पर ईरानी राष्ट्रपति और ईरानी जनता को बधाई दी है।
ज्ञात रहे कि मंगलवार को पूरे ईरान में इस्लामी क्रांति की 41वीं वर्षगांठ के अवसर पर निकाली गयी भव्य रैलियों में करोड़ो लोगों ने भाग लिया

