सीडीओ ने बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देष

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग के उन्मूलन हेतु विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान आगामी 1 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठक का आयोजन किया गया। जनपद में संचारी रोगों के उन्मूलन हेतु विशेष संचारी रोग अभियान आगामी 1 से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा। आगामी 7 से 21 अक्टूबर तक जनपद में दस्तक अभियान चलाया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी विभागों को निर्देश दिया गया कि सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनायें तथा ब्लाक व तहसील स्तर पर प्रगति रिपोर्ट बनाकर संयुक्त रूप से जिला स्तर पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय तथा स्वच्छता एवं साफ-सफाई के लिये लोगों में जागरूकता लायी जाय। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त अपर चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!