जिलाधिकारी की पत्नी करेंगी देवा मेला का उद्घाटन सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाये जायेंगे 100 सीसी टीवी कैमरे

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। कौमी एकता का प्रतीक देवा मेला आगामी 11 से 20 अक्टूबर तक चलेगा। मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी अवनीश कुमार की धर्म पत्नी प्रीति सिंह द्वारा किया जायेगा। मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुशायरा, कवि सम्मेलन, मानस कार्यक्रम तथा सीरतुन्नबी का आयोजन परम्परागत रूप से किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज स्थानीय संस्था वहार सुगम संगीत प्रभाग व उनकी टीम द्वारा किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त इस वर्ष सुप्रसिद्ध अवधी गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी का भी कार्यक्रम है एवं बॉलीवुड के प्रसिद्ध भजन गायक रविन्द्र जैन के परम शिष्य, पं. प्रेम प्रकाश दुबे द्वारा मानस कार्यक्रम तथा फूलों की होली व उमाशंकर महराज द्वारा साई भजन प्रस्तुत किया जायेगा। युवाओं की रूचि का विशेष ध्यान रखते हुए म्यूजिक कान्फ्रेन्स के कार्यक्रम में इण्डियन आइडल एवं कॉमेडी सर्कस के कलाकार आयेंगे, जिसमें मशहूर कॉमेडी कलाकार चिंकी मिंकी द्वारा कॉमेडी प्रस्तुत की जायेगी। प्रसिद्ध स्वराग बैण्ड द्वारा सूफी कार्यक्रम प्रस्तुत होगा। इस वर्ष मुख्य आकर्षण मशहूर बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह होंगे। इन कार्यक्रमों के अतिरिक्त सुचिता पाण्डेय द्वारा गीत माला कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा तथा सुप्रसिद्ध कव्वाल, निजामी बन्धु की कव्वाली का भी आयोजन होगा। साथ ही साथ यायावर रंग मण्डल द्वारा हास्य नाटक सब गोलमाल है तथा निधि श्रीवास्तव एवं उनके ग्रुप द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। नृत्यांजलि फाउण्डेशन की प्रस्तुति कथक संध्या के साथ मेले का समापन किया जायेगा। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था देवा मेला-2022 में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए प्रत्येक वर्ष की अपेक्षा अतिरिक्त पुलिस बल एवं पी.ए.सी. की विशेष बटालियन मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी। मेला कन्ट्रोल रुम, मेला कोतवाली मेला पुलिस लाइन व सम्पूर्ण क्षेत्र में 23 अस्थाई पुलिस चौकिया स्थापित की जायेगी, जहां महिला पुलिस भी तैनात रहेगी। प्रत्येक सेक्टर में खोया- पाया कैम्प लगाया जायेगा तथा खोये हुए। व्यक्ति/बच्चे की फोटो एलईडी स्क्रीन पर दिखायी जायेगी ताकि ट्रेस करने में सुविधा हो। महिला मोबाइल यूनिट सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में तैनात रहकर निरन्तर पेट्रोलिंग करती रहेंगी। सम्पूर्ण मेले क्षेत्र में 92 सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाकर पैनी नजर रखी जायेगी। अराजक तत्वों एवं शोहदों पर नजर रखने के लिए सादे वेष में पुलिस बल तैनात किये जायेंगे।

हर मार्ग पर होगी पार्किंग व्यवस्था

मेला की पार्किंग व्यवस्था के अन्तर्गत जनसामान्य की सुविधा को देखते हुए सामान्य पार्किंग नहर पटरी के किनारे (भैंस बाजार के स्थल पर) रहेगी, जहां तक जाने के लिए किसी प्रकार के वाहन पास की आवश्यकता नहीं होगी। बाराबंकी तथा चिनहट से आने वाले छोटे वाहनों के लिए पार्किंग तक पहुंचने हेतु एकल मार्ग की व्यवस्था की गयी है ताकि मेला में जाम की समस्या न उत्पन्न हो। पृथक से विस्तृत कार्य योजना की जानकारी पुलिस अधीक्षक द्वारा करायी जायेगी। सफाई व्यवस्था मेला क्षेत्र में सफाई का कार्य चल रहा है। इस वर्ष ऐसे क्षेत्रों में जहां जल भराव की स्थिति हो गयी थी, मिट्टी पटाई का कार्य तथा खडण्जों की मरम्मत व उच्चीकरण का कार्य कराया जा रहा है। मेला अवधि में सफाई हेतु अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, नवाबगंज, बाराबंकी के माध्यम से लगभग 100 से अधिक सफाई कर्मचारी लगाकर सफाई का कार्य कराया जायेगा। शौचालयों को स्वच्छ रखने तथा वहां पानी की आपूर्ति बनाये रखने हेतु व्यवस्था करायी गयी है। चूना, ब्लीचिंग पाउडर तथा मच्छरों से बचाव हेतु फागिंग भी मेला में नियमित रूप से करायी जायेगी। नालों एवं नालियों की सफाई का कार्य कराया जा चुका है। पेयजल व्यवस्था पेयजल व्यवस्था हेतु परियोजना प्रबन्धक नागर कार्य इकाई, उ.प्र. जल निगम, अयोध्या के द्वारा भूमिगत पाइप लाइनों के माध्यम से स्टैण्ड (वाटर) पोस्ट (2, 3 अथवा 4 टोटी वाले) लगाकर प्रत्येक क्षेत्र में जलापूर्ति की जायेगी।

24 घण्टा उपलब्ध रहेगी डाक्टरों की टीम

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मेला क्षेत्र में ऐलोपैथिक, आयुर्वेदिक तथा होम्योपैथिक चिकित्सा हेतु अस्थायी चिकित्सालय स्थापित कर आने वाले जायरीनों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, चिकित्सा विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी 24 घण्टे चिकित्सक, चिकित्सालय में उपलब्ध रहेंगे तथा दवाओं एवं एम्बुलेन्स की भी व्यवस्था रहेगी। आकस्मिकता की स्थिति में पी.एच.सी. देवा, सी.एच.सी. इस्माइलपुर, देवा रोड तथा चिकित्सालय में पर्याप्त वेड, एम्बुलेन्स एवं अन्य आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही है।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!