ध्वस्त किया जाए अवैध निर्माण अन्यथा होगा प्रदर्शन: भाकियू

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। भाकियू नेताओं का सरकारी स्कूल की जमीन बचाओ अभियान निरंतर जारी है, गुरुवार को भाकियू नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सरकारी स्कूल के परिसर में भूमाफियाओं द्वारा किये गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के साथ उनपर कार्यवाही करने की मांग लेकर ज्ञापन दिया। भाकियू नेताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की मांग की। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के अयोध्या मंडल के अध्यक्ष तुंग नाथ सिंह ने गुरुवार को अपने दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जिला अधिकारी कार्यालय पहुँच कर ज्ञापन दिया, भाकियू नेताओं ने ज्ञापन देकर अवगत कराते हुए कहा कि देवा कोतवाली के अंतर्गत ग्राम बरेठी में स्थित प्राथमिक विद्यालय की गाटा संख्या 625 जिसमें प्राथमिक विद्यालय बना हुआ है जो पूर्व से अभिलेखों में आबादी दर्ज है। उक्त भूमि पर कुछ निडर भूमाफिया किस्म के लोग पक्का अवैध निर्माण कर आरसीसी कालम खड़ाकर छत डालने की तैयारी कर रहे हैं। यह अवैध निर्माण क्षेत्रीय लेखपाल की सह पर हो रहा है। स्कूल की प्रिंसिपल और गांव के संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा लेखपाल और कानूनगो से शिकायत करने पर भी पिछले सप्ताह से अवैध निर्माण कार्य जारी है। रातों रात भूमाफिया उक्त स्कूल परिसर की जमीन पर निर्माण करने लगते है, सूचना मिलने पर जब संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश यादव द्वारा रात में ही डीएम, एसडीएम सहित अन्य आला अधिकारियों को दूरभाष से मामले के विषय में अवगत कराया जाता है तब जाकर अवैध निर्माण रुकता है। लेकिन आये दिन रातों रात भूमाफिया पुनः अवैध निर्माण करने लगते है। ज्ञापन के माध्यम से भाकियू ने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर मामले पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाए एवं अवैध निर्माण करने वालों पर कार्यवाही की जाये। इस मौके पर प्रमुख रूप से कमलेश यादव, तुगंनाथ सिंह, मनीष गुप्ता, सुनील कुमार वर्मा, मनोज कुमार सहित ग्रामवासी शामिल रहे।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!