दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी,ने क्षेत्र के बदोसराय सफदरगंज रोड स्थित कल्याणी नदी स्थित विसर्जन घाट का निरीक्षण किया।

, शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी । क्षेत्र में होने वाली दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर प्रिया सिंह ने क्षेत्र के बदोसराय सफदरगंज रोड स्थित कल्याणी नदी स्थित विसर्जन घाट का निरीक्षण किया। साथ ही सफदरगंज थाने पर आयोजित शान्ति समिति बैठक में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि मसौली बदोसराय जैदपुर व अन्य थाने से विसर्जन के लिए आने वाली प्रतिमाओं को सुरक्षा और शांति व्यवस्था के साथ ही घाट तक लाने की जिम्मेदारी दुर्गा पूजा कमेटी की भी होगी। साथ ही विसर्जन घाट पर बैरिकेडिंग गोताखोरों, लाइट, पेयजल, व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओ को पूरा करवाने के दिशा निर्देश गए। शान्ति बैठक में थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने सभी को प्रशासन द्वारा मिले दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए थे साथ ही कोई भी नई परम्परा की शुरुआत न करे। पूर्व में चल रही व्यवस्था के अनुसार ही आगामी पर्व को परम्परागत और सौहार्द से मनाएं। थानाध्यक्ष ने सभी को बताया कि क्षेत्र की करीब डेढ़ सौ मूर्तियों का विसर्जन कल्याणी नदी में किया जाता है। भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इस बार विसर्जन के लिए मूर्ति आगमन पर सफदरगंज चौराहे व दरियाबाद तिराहे पर दोनों छोरों पर प्रत्येक मूर्ति के वाहनों को ही विसर्जन घाट तक आने की अनुमति होगी।

, शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!