मसौली के शिक्षकों के पांचवें एवं छठे बैच के चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली, बाराबंकी।निपुण भारत मिशन के अंतर्गत विकास खण्ड़ मसौली के शिक्षकों के पांचवें एवं छठे बैच के चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन खण्ड़ शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ला द्वारा सहयोगी डिग्री कालेज खुशहालपुर में किया गया। शुक्रवार को निपुण भारत मिशन
प्रशिक्षण समापन सत्र को संबोधित करते हुए खण्ड़ शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ला ने कहा कि यह प्रशिक्षण कक्षा 1 से 3 के बच्चों को निपुण लक्ष्य प्राप्त करने में सहायक होगा।सभी प्रतिभागियों से प्रतिपुष्टि प्राप्त करते हुए प्रशिक्षण की गुणवत्ता को कक्ष-कक्षा में प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया एवं आशा व्यक्त की कि मसौली ब्लॉक प्रथम चरण में ही निपुण होगा।समापन सत्र में प्रशिक्षक एआरपी डॉ बनवारीलाल, विवेक गुप्ता, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सचिन वर्मा, गरिमा के साथ शिक्षक संजीव कुमार, अमित वर्मा, उमेश कुमार, पदमिनी वर्मा, सोनिका मिश्रा, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

