जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा,सरयू नदी के घाटों/प्रतिमा विसर्जन स्थलों/मार्गों का किया गया निरीक्षण–
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
बाराबंकी जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा शारदीय नवरात्रि व दुर्गापूजा के दृष्टिगत सरयू नदी के घाटों/प्रतिमा विसर्जन स्थलों/मार्गों का किया गया निरीक्षण–
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा शारदीय नवरात्रि व दुर्गापूजा के दृष्टिगत आज दिनांक 01.10.2022 को जनपद के थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत सरयू नदी के घाटों/ प्रतिमा विसर्जन स्थलों/मार्गों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान घाटों/प्रतिमा विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई एवं लाइट की सुचारु रुप से व्यवस्था करने के साथ-साथ सरयू नदी में तेज जल बहाव को देखते हुए प्रतिमा विसर्जन स्थल पर गोताखोरों एवं जल पुलिस(पीएसी बल) द्वारा सतर्क दृष्टि रखे जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त मूर्ति विसर्जन स्थल पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस को हिदायत दी गई। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

