मादक पदार्थ की तस्करी कर अवैध रूप से धन अर्जन करने वाले गैंग सदस्य/ हिस्ट्रीशीटर की अचल सम्पत्ति कुर्क-
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी पुलिस/प्रशासन द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी कर अवैध रूप से धन अर्जन करने वाले गैंग सदस्य/ हिस्ट्रीशीटर की अचल सम्पत्ति कुल कीमत लगभग 01 करोड़ 05 लाख रूपये को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कुर्क- थाना जैदपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 119/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त अफसार उर्फ अफसरू पुत्र इम्तियाज अली उर्फ टुन्ने उर्फ हाशिम अली निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के अवैध कारोबार से किये गये धनोपार्जन से स्वयं एवं परिजनों के नाम पर अवैध रूप से सम्पत्ति अर्जित की गई। जिला प्रशासन एवं बाराबंकी पुलिस द्वारा उक्त अचल सम्पत्ति को अन्तर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कुर्क की गई-
कुर्क सम्पत्ति का विवरण- अचल सम्पत्ति कुल कीमत लगभग (एक करोड़ पांच लाख रुपये)
1-ग्राम कमता वार्ड इस्माईलगंज जनपद लखनऊ स्थित आवासीय भूखण्ड कुल कीमत लगभग 35,00,000/- रुपये
2- ग्राम कमता वार्ड इस्माईलगंज जनपद लखनऊ स्थित मकान कुल कीमत लगभग 70,00,000/- रुपये
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 691/2011 धारा 8/21 NDPS Act थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
2. मु0अ0सं0 193/21 धारा 323/504/506 भादवि थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
3. मु0अ0सं0 72/2021 धारा 352/353/336/504/188/34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
4. मु0अ0सं0 119/2022 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर अधिनियम थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।

