सत्ता के लिए नहीं राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित है भाजपा: भूपेंद्र सिंह चौधरी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया पौधरोपण
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र की सेवा के लिए काम करती है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा में सामाजिक कार्याे के जरिये भाजपा कार्यकर्ता गाँव,मोहल्ले व घर-घर जाकर सेवा कार्याे में जुटे है। प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को जेब्रा पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय से राष्ट्रोदय का सपना साकार करने में भाजपा जुटी है। धारा 370 की समाप्ति से एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प पूरा हुआ।कहा कि करोड़ो भारतीयों के दिलो में बसने वाली अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण प्रगति पर है।मोदी सरकार के कड़े व ऐतिहासिक फैसलों ने दुनिया मे भारत की साख बढ़ाई है।कोरोना महामारी के दौरान अस्पतालों में डॉक्टर एवं सड़को पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा की अनूठी मिसाल पेश की है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी वैक्सीन ने विश्व को देश की सामर्थ्य दिखलाई है। कहा कि सेवा पखवाड़ा के अलावा भाजपा के स्थापना दिवस पर सामाजिक न्याय पखवाड़ा के जरिये निर्धन, वंचित, शोषित, दलित व पिछड़े वर्ग के सशक्तिकरण हेतु पार्टी की प्रतिबद्धता ने देश मे राजनीति के मायने बदल दिए है। कहा कि सपा शासन काल में गुंडा और माफियाओं का बोलबाला था जबकि योगी सरकार में चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था ने अपराधियो के हौसले पस्त कर दिए हैं। उन्होंने जल जीवन मिशन, पर्यावरण सुरक्षा, स्टार्टअप इंडिया तथा डिजिटलीकरण जैसी तमान योजनाओं को देश के लिए मील का पत्थर बताया। इसके पूर्व सफेदाबाद पहुँचने पर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत हुआ। जेब्रा पार्क में उन्होंने लोकार्पण एवं पौधरोपण किया। स्वागत जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश व सांसद उपेंद्र रावत ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर, प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, खाद्य व रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा, विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा, दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, जिपं अध्यक्ष राजरानी रावत,शरद अवस्थी, बैजनाथ रावत, शशि श्रीवास्तव, रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, डॉ रामकुमारी मौर्य, सन्तोष सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता,विजय आनंद बाजपेई, प्रमोद तिवारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
।

