माँ दुर्गा पूजा महोत्सव जागरण कवि सम्मेलन, जवाबी कीर्तन की रही धूम ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। शक्ति उपासना की प्रतीक माँ दुर्गा पूजा महोत्सव जागरण कवि सम्मेलन, जवाबी कीर्तन की धूम रही। रात्रिभर चले कार्यक्रमो एव माँ के जयकारे से पूरा इलाका भक्तिमय रहा। कस्बा मसौली बाजार में 44 वें दुर्गा पूजा महोत्सव में बाराबंकी के कवि अशोक कुमार सोनी की अध्यक्षता एव राम किशोर तिवारी के संचालन में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ स्थानीय कवि राजकुमार सोनी ने वन्दना की स्वर सजाना चाहता हूँ, ज्योति पावन मैं जलाना चाहता हूँ की वन्दना से हुई।
माँ की ममता का बखान करते हुए अजय प्रधान ने कहा कि पूजो करो, नमाज पढ़ो, गुरुद्वारे, चर्च में जाओ पर। जब भी घर से निकलो छूना माँ के पाव जरूरी है।। लखनऊ से आये कवित्री शशि श्रेया चाहे बिगड़ा नवाब हो या नकली नकचढ़ी लड़की । प्रेम दोनों को सलीके से ढाल देता है।।

कवि रिषभ नाग ने कहा कि न होगा कुछ जमाने मे आंख दिखाने से हस्तियाँ पलट जाती हैं केवल मुस्कराने से।। फतेहपुर से आये अजय सिंह अटल वो घर है प्यार का मंदिर जहां माँ बाप रहते है। मिले आशीष गर उनका तो दिन गर्दिश के ढलते है।। मंच का संचालन कर रहे कवि रामकिशोर तिवारी ने कहा कि शौर्य चेतना का ज्वार मन में अपार लिए करती नमन वह प्रणाम अशुमली को।। प्रदीप महाजन ने कहा कि दुनिया के सब ग्रन्थ छान लो कही नही मिल पाएगा, स्वर्ग अगर कही धरा पर माँ के आंचल में है।। दिव्याशु अवस्थी ने कहा कि दूजा कोई गगन में सितारा नही है हम को तेरे सिवा कोई प्यारा नही है।। कवि सम्मेलन में आगरा से आयी कवियत्री ममता वाणी, डॉ0 कुमार पुष्पेंद्र, नागेंद्र सिंह, रवि अवस्थी ने कविता पाठ किया। कवि सम्मेलन में सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कवि निडर होकर समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं और कविता समाज की दर्पण होती हैं उन्होंने जनमानस में राष्ट्रभक्ति का भाव उत्पन्न करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सतत चलते रहना चाहिए। इस मौके पर आयोजक सोनू जैन, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रेमनन्द वर्मा, आशुतोष अवस्थी, राजेश वर्मा, भुल्लन वर्मा, रमेश रावत, रामसरन सोनी, डॉ0 शत्रोहन लाल, राजन सोनी, अखिलेश यादव, सन्तोष कुमार नाग,लाल बहादुर वर्मा , पिंकू सैनी आदि भक्तगण मौजूद थे।
मसौली में जगराता माता का जागरण का आयोजन
मसौली बाराबंकी। जय दुर्गा म्यूजिकल ग्रुप दरियाबाद के तत्वावधान में दुर्गा मंदिर कटरा मसौली में जगराता माता का जागरण का आयोजन किया गया बीनू वर्मा के माँ के आवाहन के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मेरी लाज रखना ओ मैया मेरी लाज रखना के साथ बीनू वर्मा ने शुभारंभ किया। राजकुमार सोनी ने गणपति राखो मेरी लाज, अंकित वर्मा ने शेरोवाली मैया पार लगा दो नैया, शौरभ ने लेके पूजा की थाली ज्योति मन की जला दी , अंकित वर्मा ने माँ भगवती को हो मेरा नमन उबारो मुझे माँ छुवा कर चरण। इसके आलावा अन्य गायकों ने माँ के चरणों में जागरण किया गया। इस मौके पर रतन प्रकाश वर्मा, विन्देश्वरी वर्मा, विद्याप्रसाद यादव, राजकुमार यादव, सन्तोष यादव, अमृत स्वर वर्मा, मोनू सैनी आदि लोग मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

