चूड़ी खरीदने गई महिला से दूकानदार द्वारा बदसुलूकी..
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
चूड़ी विक्रेता की सरे बाजार गुंडई से लोगो मे काफी रोष
मसौली बाराबंकी। चूड़ी खरीदने गई महिला से दूकानदार द्वारा बदसुलूकी करने और महिला से मार पीट करके उसके गले से चैन छीन लिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है । चूड़ी विक्रेता की सरे बाजार गुंडई से लोगो मे काफी रोष है । पीड़िता द्वारा सफदर गंज पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार आज करीब तीन बजे सफदर गंज थानान्तर्गत ग्राम बरगदहा निवासी कमला देवी पत्नी सुशील वर्मा अपनी छोटी बहन सविता वर्मा पत्नी विशाल वर्मा के साथ सफदर गंज स्थित मोहम्मद कादिर की दूकान पर चूड़ी खरीदने गई थी । चूड़ी पहन कर देखते समय सविता से एक चूड़ी टूट गई इतनी सी बात पर फारूख आग बबूला हो गया तथा गालियां देने लगा । ऐतराज करने पर वह मारपीट पर आमादा हो गया । प्रार्थनापत्र मे कहा गया है कि उसने कमला देवी की गर्भवती बहन सविता के पेट पर लात मार दिया तथा कमला के गले से सोने की चैन छीन ली कहा मेरे नुकसान की भरपाई इससे होगी । पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

