सहसवान। जिलाधिकारी दीपा रंजन के आदेश पर अभियुक्त मौअज्ज़मअली पुत्र मुस्तफा निवासी ग्राम नदायल थाना सहसवान, जो उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14(1) व गैंगस्टर के तहत आज दिनांक 01/10/2022 को कुर्क किया गया।
जिसमें चंद्रसेन पर कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और अपराधिक गतिविधियां कर काफी धन इकट्ठा कर बनाए गए मकान जिसकी अनुमानित कीमत 11,35,000/- जो ग्राम नदायल थाना सहसवान में था जिसे सील कर कुर्क करने की कार्रवाई की गई।
कार्यवाही के दौरान सहसवान तहसीलदार सरमनानंद, नायब तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सीपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह व काफी तादाद में पुलिस बल एवं तहसील प्रशासन मौजूद रहा।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

