तकनीक के नए युग की शुरुआत, काशी में मुख्यमंत्री योगी ने कहा- 5जी नेटवर्क से जुड़ेंगे यूपी के सभी गांव

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देश में 5जी सेवा की लांचिंग कर डिजिटल इंडिया के नए युग की शुरुआत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में उपस्थित रहकर नई दिल्ली में हुए मुख्य लांचिंग समारोह से वर्चुअली जुड़े। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद उन्होंने यहां विशिष्टजन को संबोधित करते हुए कहा कि 5जी सेवा देश-प्रदेश में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव का संवाहक बनेगी,इससे यूपी के सभी गांवों को जोड़ा जाएगा। कहा कि सरकार गांवों में 245 प्रकार की सेवाएं ग्राम सचिवालय के माध्यम से एक ही स्थान पर ग्रामीणों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर रही है। बैंकिंग संबंधी लेन-देन, बिजली बिल जमा करने सहित कई सुविधाएं ग्राम सचिवालय में ही हर व्यक्ति को प्राप्त होंगी। 5जी की हाईस्पीड से इनकी उपलब्धता में तेजी आएगी।

Don`t copy text!