प्रतिष्ठित समाजसेवी विनोद सिंह की मां का निधन क्षेत्र में शोक की लहर
अब्दुल जब्बार एड्वोकेट व् डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)प्रतिष्ठित समाजसेवी विनोद सिंह की माता जी का सहारा हास्पिटल लखनऊ में निधन हो गया।माता जी ब्रेन ट्यूमर की समस्या से परेशान थी।एक माह पूर्व मुम्बई के हास्पिटल में इनका सफल ऑपरेशन हुआ था।उसके बाद स्वस्थ थी।एक सप्ताह पूर्व इनकी तवियत अचानक फिर विगड़ गई।उन्हें उपचार हेतू सहारा हास्पिटल में भर्ती कराया गया था।जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।क्षेत्र के तमाम राजनैतिक दलों के नेताओं समाजसेवियों एवं प्रतिनिधियों का सहारा हास्पिटल में जमावड़ा लग गया।चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गयी।इनके निधन पर क्षेत्र के पत्रकारों सहित विधायक राम चन्द्र यादव,पूर्व विधायक अब्बास अली ज़ैदी रुश्दी मियां,चेयरमैन जब्बार अली,मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी,सर्वजीत सिंह,धर्मेन्द्र सिंह,समाजसेवी संतोष कुमार सिंह,उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष अब्दुल जब्बार एड्वोकेट,डॉ0 मो0 शब्बीर,राजेश मिश्रा,जगदम्बा श्रीवास्तव,रवि कुमार वैश्य,अजय गुप्ता,शाहिद सिद्दीक़ी,रेहान खान,जितेंद्र यादव,नितेश सिंह,मुजतबा खान,राकेश श्रीवास्तव,विकास वीर यादव,डॉ0 मो0 मुस्लिम,मो0 आलम,शिव शंकर वर्मा,सन्तराम यादव,राकेश यादव,प्रमोद कुमार शर्मा,रामराज,ताहिर रिज़वी,अम्बरीष यादव,क़ाज़ी इबाद शकेब,अलीम कशिश,रियाज़ अन्सारी,अमरेश यादव,आलोक कुमार,सतीश यादव,तौकीर सिद्दीक़ी,रामजी गुप्ता,कार्तिक मौर्या आदि लोगों ने गहरा शोक व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

