खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम, सुलेखा सिंह रही प्रथम बालक बालिका खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

बाराबंकी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के द्वारा जिला योजना अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय बालक बालिका खेलकूद प्रतियोगिता मोहसंड पायका मैदान में आयोजित की गई जिसमें खेल के विभिन्न विधाओं में बालक व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।कबड्डी बालिका वर्ग में मोहसंड तो बालक वर्ग में सुल्तानपुर के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की।प्रतियोगिता में सुलेखा सिंह ने 100 मीटर व 400 मीटर की दौड़ तथा गोला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में  परमेश्वर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विजय शुक्ला व विशिष्ट अतिथि ने एडीओ पंचायत विभा गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विजय शुक्ला ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा खेल भावना के साथ युवा राष्ट्र का निर्माण करें।एडीओ पंचायत विभाग गुप्ता ने कहा की ऐसे महत्वाकांक्षी आयोजनों से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है।कार्यक्रम का संचालन करते हुए विश्व हिंदू परिषद मंत्री राहुल कुमार वर्मा ने सरकार के द्वारा ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है जिस सेवा नई ऊंचाइयों पर पहुंचे।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक राज्य स्तरीय खिलाड़ी तुलसीराम चैहान फुरकान अश्वनी कुमार साहेब सोहेल बांकेलाल रामनरेश श्याम बिहारी रमेशचंद्र राम सजीवन मानसिंह के साथ तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Don`t copy text!